फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रेमिका के लिए घर से माल चुराया और रच दी लूट की कहानी

प्रेमिका के लिए घर से माल चुराया और रच दी लूट की कहानी

Wed, 28 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज (जौनपुर)। प्रेमिका के लिए युवक ने खुद अपने घर में चोरी की, नकदी और जेवरात समेत करीब 75 हजार रुपये का माल उड़ा दिया और बाद में लूट की कहानी गढ़ दी पर पुलिस की जांच में मामला खुल गया। घटना शाहगंज कस्बे में आजमगढ़ मार्ग पर स्थित अंबेडकरनगर मोहल्ले की है।
अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी युवक ने मंगलवार को सुबह पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि सोमवार की रात वह अपने कमरे में सोया हुआ था। दरवाजा खुला था। देर रात घर में घुसे चार-पांच की संख्या में बदमाशों ने उसे रस्सी से बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद बगल के कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और एक बक्से को तोड़कर उसमें रखे 25 हजार नकदी समेत सोने की चेन व अंगूठी आदि लूट ले गए। पुलिस जांच करने पहुंची तो मामला संदिग्ध लगा। मकान के अन्य कमरों में परिवारवालों के रहते ऐसी घटना संभव नहीं थी।
विज्ञापन

वरिष्ठ उप निरीक्षक कृपा शंकर मौर्य ने पूछताछ शुरू की तो युवक टूट गया। जो कहानी बताई उससे घरवाले भी हैरान हो गए। उसने बताया कि घर में रखा माल उसने अपनी प्रेमिका को देने के लिए चुराया था। पुलिस ने परिवार वालों के कहने पर युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed