फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तमंचे के बल पर भैंस उठा ले गए

तमंचे के बल पर भैंस उठा ले गए

Fri, 23 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पंवारा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव से बुधवार की रात पशु तस्कर तमंचे के बल पर भैंस पिकअप पर लाद ले गए। जबकि इसी थाना क्षेत्र के कुड़रिया गांव में भैंस पिकप पर लाद रहे तस्करों का विरोध करने पर पशुपालक की पिटाई कर तस्कर भैंस उठा ले गए।
विज्ञापन

पंवारा गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान अवध नारायण घर के बरामदे में सो रहे थे और उनकी भैंस पशुशाला में बंधी थी। करीब आधी रात को पिकअप सवार कुछ लोग पहुंचे और पशुशाला में बंधी उनकी भैंस को खोलकर गाड़ी पर लाद रहे थे। तभी आवाज सुनकर अवध नारायण की नींद टूट गई। वह शोर मचाते हुए दौड़े तो तस्करों में से एक ने उनपर तमंचा तान दिया। जब तक गांव के लोग पहुंचते, तब तक भैंस लादकर तस्कर भाग गए। घटना की सूचना 100 नंबर पर दी गई। उधर इसी थाना क्षेत्र के कुडनिया गांव निवासी लालजी प्रजापति के घर के सामने बंधी भैंस और भैंसा तस्कर पिकअप पर लाद रहे थे तभी लालजी की नींद टूट गई। तब तस्करों ने पकड़कर उनकी पिटाई कर दी और भैंस व भैंसा पिकअप पर लादकर ले गए। दोनों घटनाओं की तहरीर पीड़ितों की ओर से पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed