फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brother and sister die of snakebite in Karchhana

Prayagraj News: करछना में सर्पदंश से भाई-बहन की मौत

Wed, 23 Sep 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 23 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister die of snakebite in Karchhana
फूलपुर के बारों गांव में मृतक महिला पार्वती की फाइल फोटो।
थाना क्षेत्र के ककरम गांव में मंगलवार को सर्पदंश से भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ककरम निवासी अनिल सोनकर के बेटे आर्यन (16) और बेटी श्रुति (12) की मंगलवार भोर में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों के अनुसार, दोनों को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया था। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोगों ने झाड़-फूंक का सहारा लिया। इसके बाद, वे बच्चों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। मंगलवार दोपहर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। भाई-बहन की एक साथ मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, वहां चीख-पुकार मच गई।


फूलपुर में सांप के डसने से महिला की मौत
फूलपुर। क्षेत्र के बारों गांव में 39 वर्षीय पार्वती की सांप के डसने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ा। परिजनों के अनुसार, 14 सितंबर की रात करीब तीन बजे पार्वती घर में तख्त पर सो रही थीं। सांप ने उन्हें दो बार डसा। पहली बार उन्हें लगा कि मधुमक्खी ने काटा है। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले गए। पार्वती की मौत से उनके चार बेटियों और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। पति राजकरन यादव मुंबई में मजदूरी करते हैं। उनकी बेटियां अंजलि (19), ललिता (17), अलका (13), अंशिका (12) और बेटा सिद्धांत (9) हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है, जिससे बच्चों की परवरिश की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed