{"_id":"5a8880164f1c1b91268bada3","slug":"151889533712-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों को बैठाकर बाइक बिना हेलमेट के चला रहे अभिभावक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौनिहालों को बैठाकर बाइक बिना हेलमेट के चला रहे अभिभावक
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय का नजारा देखा जाए तो खुद अभिभावकों को अपने बच्चों की जिंदगी का ख्याल नहीं है। दो से तीन बच्चों को बैठाकर अभिभावक बिना हेलमेट के बाइक से सड़क पर फर्राटा भर रहे है। शनिवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर 99 वाहनों का चालान किया। इसमें अधिकतर वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
सिर पर हेलमेट नहीं, ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं, बावजूद छात्र बाइक चला रहे है। अगर कहीं कोई हादसा हो जाए तो जान बचना भी मुश्किल हो जाएगा। शहर के सभी स्कूल, कालेजों में ऐसा दृश्य आपको दिख जाएगा। न अभिभावक इसकी चिंता कर रहे है। और न ही पुलिस को ही इसकी कोई चिंता है। और तो और अभिभावक भी बिना हेलमेट के बाइक चला रहे है। उनकी बाइक पर एक नहीं बल्कि दो से तीन छात्र बैठें रहते है। कुछ ऐसा ही नजारा हर रोज देखने को मिलता है। स्कूल, कालेज संचालक भी इस तरह ध्यान नहीँ दे रहें है। कई ऐसे हादसे हुए जिसमें हेलमेट नहीं लगाने की वजह से छात्रों की जान चली गई। स्कूलों की स्थिति यह है कि छठवीं से लेकर इंटर और डिग्री कालेज के छात्र स्कूटी से लेकर बाइक चला रहे है। अधिकतर के सिर पर हेलमेट नहीं होता है। बावजूद ऐसे किशोरों को रोके कौन। सबसे खराब स्थिति यह है कि किसी भी बाइक पर तीन से संख्या कम नहीं होती। कई तो चार - चार बैठकर आते जाते है। शनिवार को यातायात निरीक्षक विजय प्रताप सक्रिय दिखे उन्होंने 99 वाहनों का चालान किया। तीन ई रिक्शा, दो प्रेशर हार्न वाले वाहन भी इसमें शामिल है। उन्होंने बताया कि 19 तक हेलमेट नहीं लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलेगा।