फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पति समेत पांच के खिलाफ दहेजहत्या का केस

पति समेत पांच के खिलाफ दहेजहत्या का केस

Fri, 09 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीमऊ गांव में दो फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस कब्र से शव निकाल कर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में है।

बदलापुर थाना क्षेत्र के कुचौहां गांव निवासी शहिजाद ने अपनी बहन बस्बुन्निशा की शादी छह वर्ष पूर्व खुटहन थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी जव्वाद के पुत्र हैदर अली के साथ की थी। दो फरवरी को बस्बुन्निशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। बहन के मौत की खबर सुनकर पांच दिन बाद गुजरात से घर आए मृतका के भाई ने बुधवार की शाम खुटहन थाने पहुंचकर तहरीर दी। उसने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को शादी के बाद से ही दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। दो फरवरी की रात उसे मारकर फॉसी पर लटका दिया गया। जिसकी सूचना भी हम लोगों को न देकर शव को दफना दिया गया। आरोप के आधार पर पुलिस ने पति हैदर अली, ससुर जौव्वाद, ननद शानो, जेठानी गुडिय़ा, चचेरे ससुर एहसान अली, देवर नौसाद अली तथा जेठ हैदर अली के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राम मूर्ति यादव ने बताया कि जिलाधिकारी से परमीशन मिलने के बाद शव कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed