फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 11 घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 11 घायल

Sat, 03 Feb 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खुटहन: क्षेत्र के गोबरहा मोड़ के समीप बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। गोपालापुर निवासी राजेश गौतम 35, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उड़ली गांव निवासी 40 वर्षीय लल्लन गौतम तथा आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के लारपुर गांव निवासी 28 वर्षीय कपूर गौतम बाइक से बूढ़ापुर रिश्तेदारी जा रहे थे। गोबरहा मोड़ पर बोलेरो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे तीनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय राजेश गौतम की मौत हो गई।
विज्ञापन

मडिय़ाहूं: कोतवाली क्षेत्र के सोइथा गांव के पास बाइक व नीलगाय में टक्कर हो जाने से बाइक सवार काजीपुर निवासी दशरथ यादव व सोइथा निवासी लालू यादव घायल हो गए। दोनों बाइक से मडिय़ाहूं की तरफ आ रहे थे। सोइथा गांव के पास नीलगाय से टक्कर हो गई। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतासराय: क्षेत्र के आजाद नहर के पास स्कूली बस की चपेट में आने से पाराकमाल गांव निवासी जऱीना 45 पत्नी शहाबुद्दीन आजाद घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए शाहगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ करने का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।
मुंगराबादशाहपुर: पंवारा थाना क्षेत्र के अमोध गांव में शुक्रवार की सुबह मैजिक की चपेट में आने से बाइक सवार आदेपुर चटोरी निवासी सुनील बिंद (16) पुत्र मुनिराज बिंद घायल हो गया। वह अपनी बाइक से दोस्तों के साथ पंवारा बाजार पढ़ने जा रहा था। अमोध गांव के पास सामने से से सिलिंडर लादकर आ रही मैजिक की चपेट आने से वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सुजानगंज: क्षेत्र के नगौली के पास गिट्टी से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिससे चालक घायल हो गया। ट्रक गिट्टी लेकर अंबेडकरनगर जा रहा था। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। ट्रक का गेट तोड़कर चालक व खलासी को बाहर निकाला गया।

करंजाकला: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र सिद्दीकपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक हालत गंभीर बताई गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। सीतापुर जनपद निवासी हर्षित कुमार 30, सुल्तानपुर जनपद के मोतियापुर थाना के चंदा कादीपुर निवासी अमित पांडेय 25 और वाराणसी निवासी दिवाकर गिरि 28 बिजली विभाग में प्राइवेट कर्मचारी हैं, तीनों जौनपुर के हुसेनाबाद में रहते हैं। शुक्रवार को तीनों दो बाइक से सुइथाकला साइट पर काम करने लगे थे। शाम को वापस लौटते समय सिद्दीकपुर के पास सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई जिससे तीनों घायल हो गए। हर्षित की हालत गंभीर बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed