{"_id":"5a70c5144f1c1baa1b8b48b5","slug":"151734012819-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत चार पर गैरइरादतन हत्या का केस, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत चार पर गैरइरादतन हत्या का केस, गिरफ्तार
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिउरा गांव में सोमवार की शाम अतुल सरोज की पत्नी गीता की घर में झुलसकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर, और देवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका के भाई मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी राजकुमार सरोज की तहरीर पर की है।
राजकुमार की ओर से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर गीता को प्रताड़ित करते थे। दहेज न मिलने पर पति अतुल, ससुर राजकुमार सरोज, सास बैजंती देवी व देवर राहुल सरोज ने जलाकर मार डाला। थानाध्यक्ष विमल प्रकाश राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चारो आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर सभी को घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।