{"_id":"5a5908534f1c1baa3f8b47c3","slug":"15157844566-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में कारोबारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में कारोबारी की मौत
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली के रुहट्टा मोहल्ला निवासी एक कारोबारी की अबूझ हालत में मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव सद्भावना पुल के नीचे पाया गया। सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिवार से किसी ने भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
रुहट्टा मोहल्ला निवासी आसिफ उर्फ चांद (45) पुत्र बेचन कुरैशी खोवामंडी वाली गली में चिकन की दूकान चलाता था। वह गुरुवार की रात दूकान बंद कर घर के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव सद्भावना पुल के नीचे पाया गया। उसके सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।