{"_id":"5cc9e853bdec22075b0becd6","slug":"151556736083-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के मामले में तीन नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छेड़खानी के मामले में तीन नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज
Thu, 02 May 2019 10:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पकड़े गए एक आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह और उसकी माँ किसी काम से बाहर गई थी। रात में माँ बेटी अपने घर वापस जा रही थी। वे घर के निकट पहुंचने वाली थी कि उससे पहले ही सरांवा गांव के राजेश, रंजीत, विजय अपने दो अज्ञात साथियों के साथ सड़क के बगल बने मुर्गी फ़ॉर्म में खींचकर ले जाने लगे। जबकि युवती की माँ को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और पांचों युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसकी माँ के जोर से चिल्लाने पर वे मौके से फरार हो गए। माँ बेटी किसी तरह से कोतवाली में पहुंच तहरीर देकर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल पर्व कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी युवक को थाने में बैठाकर पूछताछ पुलिस कर रही है। बाकी की तलाश की जा रही है।