{"_id":"5c8d3610bdec221462308341","slug":"151552758288-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कास्मेटिक की दूकान से दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कास्मेटिक की दूकान से दो लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कोदहूं गांव में स्थित कॉस्मेटिक की दुकान की दीवार काटकर शुक्रवार की रात नकदी समेत दो लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर (सिनेमा गली) निवासी रेनू पांडेय का कोदहूं गांव के पास सड़क किनारे सौम्या कास्मेटिक के नाम से दुकान है । सास की तबीयत खराब होने की वजह से वह इन दिनों दुकान में ताला लगाकर सिनेमा गली स्थित अपने घर मे रह रही थी। बीती रात को चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर दुकान में घुसे और दुकान में रखे दो लाख से अधिक का माल उठा ले गए। चोर किसी चार पहिया वैन से आए थे जिस पर सारा सामान लाद ले गए। शनिवार को दोपहर रेनू पांडेय दुकान पर पहुंची तो देखा कि अंदर रखा कास्मेटिक का सारा माल गायब था। पीछे की दीवार में सेंध कटी थी। उन्होंने इसकी सूचना फौरन पुलिस को को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।