फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पैसे लेकर युवक को थाने से छोडने की शुरू हुई जांच

पैसे लेकर युवक को थाने से छोडने की शुरू हुई जांच

Sat, 12 Jan 2019 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
पैसे लेकर युवक को थाने से छोडने की शुरू हुई जांच

विज्ञापन
सुईथाकला। वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ कर हवालात में रखने के दो दिन बाद 17 हजार रुपये लेकर छोडने के मामले की जांच शुरू हो गई है। एसपी दिनेश पाल सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने सरपतहा थाने पहुंचकर आरोपी सिपाही और पीड़ित युवक का बयान दर्ज किया।

सीओ ने पीड़ित एजाज अहमद एंव विजय कुमार निवासी सुईथाकला और पंजीकृत वाहन स्वामी रमेश कुमार यादव निवासी गढ़वा खालिसपुर थाना करौदीकला व श्यामनारायण तिवारी निवासी रुधौली का लिखित बयान दर्ज किया । सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि थाने में रूपये लेकर युवक को छोडने के मामले में सिपाही व पीड़ित पक्ष के लोगों का बयान दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही रिपोर्ट एसपी को सौंप दी जाएगी। सरपतहा थाना क्षेत्र के सुइथाकला निवासी एजाज अहमद का आरोप है कि सात जनवरी को सरपतहा पुलिस ने उसकी बाइक को पकड़ लिया उसे और उसके साथी को लाकर थाने के हवालात में बंद कर दिया। गाड़ी चोरी की होने का आरोप लगाया गया फिर छोडने के लिए पचास हजार रुपये की डिमांड की गई। दूसरे दिन रात में 17 हजार रुपये लेकर दोनों को थाने से छोड़ा गया। पीड़ित के बयान का वीडियो वायरल हुआ और इसपर यूपी पुलिस के ट्वीटर पर अपलोड वीडियो के साथ एसपी जौनपुर को जांच के निर्देश दिए गए तो मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed