फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में साइकिल सवार की मौत, दो घायल

सड़क हादसों में साइकिल सवार की मौत, दो घायल

Fri, 21 Dec 2018 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में साइकिल सवार की मौत, दो घायल
जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र के कुडुरिया गांव के पास गुरुवार की रात बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि गौराबादशाहपुर और शाहगंज इलाके में बाइक से गिरकर दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पवारा थाना क्षेत्र के कुडुरिया गांव निवासी दीपक पटेल (60) का पवारा थाने के पास खेत है। छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली कर वह गुरुवार की देर शाम को साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के करीब पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो ंगई। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार गोविंदपुर गांव निवासी किशन विश्वकर्मा (23) बाइक से गौराबादशाहपुर बाजार जा रहा था। वह गांव में जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंचा तभी अचानक बाइक के सामने आए कुत्ते से भिड़कर घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के यूनुसपुर गांव निवासी नीरज कुमार (26) पुत्र कन्हैया लाल गुरुवार की रात बाजार से घर वापस जा रहा था। यूनुसपुर गांव के समीप पहुंचा था तभी सड़क पार कर रहे जंगली जानवर की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतासराय। बीते 10 दिसंबर को गुरैनी के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की शुक्रवार को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के रुधौली गांव निवासी दिनेश सोनकर (20) पुत्र सोचन समेत तीन युवक दो बाइक की सीधी टक्कर में घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल दिनेश को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed