फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मनबढ़ ने दरोगा को चौराहे पर पीटा, केस दर्ज

मनबढ़ ने दरोगा को चौराहे पर पीटा, केस दर्ज

Mon, 08 Jan 2018 12:50 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी पर तैनात दरोगा की रविवार को दोपहर एक मनबढ़ युवक ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल दरोगा का उपचार राजकीय चिकित्सालय में कराया गया। पीड़ित दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बीबीगंज पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा हमराहियों के साथ दोपहर में भ्रमण पर थे। उसी दौरान सूचना मिली कि बीबीगंज चौराहे पर एक मनबढ़ युवक कुछ लोगों से गालीगलौज कर रहा है। दरोगा विनोद कुमार सिंह अपने हमराहियों वहीं पर छोड़ दिया और अकेले चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने युवकसे पूछताछ शुरू की इतने में उसने दरोगा पर ही हमला बोल दिया। ईंट-पत्थर से मारकर घायल वहां से फरार हो गया। इस संबंध में सीओ अवधेश शुक्ला का कहना है कि घायल दरोगा का उपचार राजकीय चिकित्सालय में कराया गया। दरोगा विनोद कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दनापुर गांव निवासी मनबढ़ युवक घनश्याम गुप्ता के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed