फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रेमिका ने प्रेमी पर लगाया शारीरिक शोषण करने का आरोप

प्रेमिका ने प्रेमी पर लगाया शारीरिक शोषण करने का आरोप

Mon, 01 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर सात माह से यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए मुंगराबादशाहपुर थाने में तहरीर दी है। इस मामले में अभी केस नहीं दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में दलित युवती ने कहा है कि उसकी बहन की शादी में मुंगराबादशाहपुर के मादरडीह का एक युवक आया था। उससे परिचय हुआ और दोनों एक-दसरे के निकट आए। 25 अप्रैल को युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ कानपुर ले गया। जहां दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे। इस बीच गर्भ रह गया। 18 सितंबर को प्रेमी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भपात करा दिया। 29 नवंबर को वह इलाहाबाद आया और कुछ दिन के लिए उसे घर भेज दिया। प्रेमी के घर वालों ने 6 दिसंबर को इलाहाबाद बस स्टेशन पर बुलाया। जहां पहुंचने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चाकू व असलहे से भयभीत कर सुलहनामा लिखवाने का प्रयास किया तो उसने यूपी100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचने से पहले प्रेमी के घर वाले भाग गए। इसके बाद उसने घटना की सूचना लिखित रूप में थाना सिविल लाइंस इलाहाबाद में दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रेमी के पिता ने लिखित समझौता किया कि वह उसकी शादी अपने बेटे से करा देगा। उसने कुछ दिन के लिए अपने घर जाने के लिए कहा। घर जाने से इनकार करने पर प्रेमी के घर वाले धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने अभी केस नहीं दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed