फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रेश्वत लेते रंगे हांथ पकड़ाए रोडवेज के एआरएम

रेश्वत लेते रंगे हांथ पकड़ाए रोडवेज के एआरएम

Sat, 02 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। रोडवेज चालक से दस हजार रुपये की रिश्वत ले रहे शाहगंज रोडवेज डिपो के एआरएम संतोष श्रीवास्तव को शुक्रवार को वाराणसी की विजलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी एआरएम संतोष श्रीवास्तव पुत्र जयशंकर शाहगंज डिपो में तैनात हैं। आरोप है कि उसने डिपो के चालक उजैर खान पुत्र अयूब निवासी खनडौरा कादीपुर जनपद सुल्तानपुर से बस की दुर्घटना में रिकवरी से बचने की रिपोर्ट लगाने के लिए दस हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसकी सूचना चालक ने एंटी करेप्शन टीम वाराणसी को दिया। शुक्रवार को निर्धारित समय पर टीम रोडवेज के पास सक्रिय हुई। चालक ने एआरएम को बाहर बुलाकर जैसे ही रुपये दिया। टीम ने उसे दबोच लिया। टीम के प्रभारी विजय यादव के नेतृत्व में आरोपी पर मामला दर्ज कराते हुए कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। टीम में राजेश वर्मा, कुंवर बहादुर सिंह, नवीन चौरसिया, बाबूलाल कनौजिया, अखिलेश पाण्डेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed