{"_id":"5a2049024f1c1b68678bf146","slug":"15120654063-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, पांच घायल
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले के चंदवक, मछलीशहर और सिकरारा क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वृद्ध के परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
डोभी प्रतिनिधि के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी श्रमिक शुभान मिया (65) बुधवार को वह किसी काम से वाराणसी गया था। लौटते समय वह रात में 11 बजे खुज्झी बाजार में पहुंचा लेकिन यहां से घर जाने के लिए कोई साधन नहीं था। इसके बाद उसने घर जाने के लिए आटोरिक्शा रिजर्व किया। वह आटोरिक्शा से घर से कुछ दूर पहले पहुंचा ही था कि अचानक आटोरिक्शा पलट गया और गंभीर रूप से घायल शुभान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव लेकर घर चले गए। मृतक के परिवारीजनों का कहना है कि आटो चालक से उनका समझौता हो गया है जिससे वे इस मामले में कार्रवाई नहीं चाहते हैं। परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी विशाल( 21) पुत्र महेंद्र गौतम और दिनेश (25) सुबह निजी कार्य से मछलीशहर आए हुए थे। कार्य निपटा कर अभी वे सिकरारा थाना क्षेत्र के आनापुर मोड़ के निकट पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। विशाल की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना में चंदौली जिला केथाना सकलडीहा अंतर्गत गणेशपुर गांव निवासी नामवर यादव (40 ) चुंगी चौराहे के निकट स्थित पेट्रोल टंकी पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मछली शहर सीएचसी लाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बैसवारी समाधगंज निवासी राज कुमार यादव का बेटा विशाल यादव गुरुवार की सुबह नौ बजे मछलीशहर से कोचिंग कर घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह समाधगंज बाजार पहुंचा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से वह गिरकर घायल हो गया। गिरने के बाद ट्रक उसके हाथ और पैर को कुचलते हुए आगे निकल गया। चालक ट्रक लेकर भागने लगा लेकिन बाइक सवार कुछ लोगों ने पीछा कर ट्रक रोक लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवक को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।