{"_id":"5a19bbec4f1c1b71548bf52a","slug":"15116360663-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़ियाहू। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव में सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुुलिस के मुताबिक किसी ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है। उसका हाथ शरीर से कटकर अलग हो गया था। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट के निशान थे।
मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी मुन्ना लाल यादव (35) मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाता था। रविवार की देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन किए किंतु उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे स्कूल जा रहे बच्चों ने उसके शव को मडिय़ाहूं जंघई रेलवे ट्रैक पर महमदपुर शिवाला के पास देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई । मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मृतक की पहचान मुन्ना लाल यादव निवासी महमूदपुर थाना मडियाहूं के रूप में की। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।