{"_id":"5a11cf224f1c1bb6678bcb4f","slug":"15111166889-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के दौरान वृद्घ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के दौरान वृद्घ की मौत
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के उकनी गाँव में दो पक्षो में मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तरफ से हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उकनी निवासी राम सूरत सिंह (65) की गाँव के एक दलित परिवार से रविवार की शाम रायपुर चौराहे के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हाथा पाई की नौबत आ गई । आरोप है कि दलित श्याम व उसके पुत्र ने रामसूरत सिंह की पिटाई कर दी और धक्का देकर गिरा दिया । जमीन पर गिरने से घटना स्थल पर ही रामसूरत सिंह की मौत हो गई । मौके पर मौजूद लोग राम सिंह को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आए जहाँ पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । मौत की खबर सुनते ही घर मे कोहराम मच गया । मृतक रामसूरत के पुत्र पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छीनबीन में जुट गई है। सीओ सौम्या पांडेय का कहना है कि मृतक के बेटे ने तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।