{"_id":"5a11cf1f4f1c1b70548be3a6","slug":"151111668414-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज को लेकर बक्शा पहुंची मुंबई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाज को लेकर बक्शा पहुंची मुंबई पुलिस
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा। मुंबई में युवती को झांसा देकर सोने की बिस्किट लेकर फरार जालसाज को गिरफ्तार कर मुंबई क्राइम ब्रांच टीम शनिवार की शाम बक्शा थाने पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस उस आभूषण व्यवसायी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जिसके यहां उसने सोने की बिस्किट बेची थी।
पुलिस के अनुसार मुंबई में एक मारवाड़ी युवती एक लड़के से प्रेम कर उसी से शादी करना चाहती थी लेकिन उसके पिता को मंजूर नही था। उसी दौरान उक्त युवती की मुलाकात बक्शा थाना क्षेत्र के हीरापुर के मूल निवासी पं. उदयराज पांडेय से गई। उदयराज ने युवती को झांसे में लेते हुए कहा कि घबराइए वह उसके पिता को तंत्र-मंत्र से उसके वश में कर देगा। झांसे में आई उक्त युवती पिता को वश में करने के एवज में घर में रखे सोने की बिस्किट उदयराज को दिया। बीते मई माह में घटित इस घटना की जानकारी कुछ दिन बाद जब पिता को हुई तो स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया। कार्यवाही में विलंब होने पर भुक्तभोगी ने उच्चाधिकारियों को लिखा पढ़ी करनी पड़ी तो मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। क्राइम ब्रांच ने आरोपी उदयराज को धर दबोचा। आरोपी के बताने पर क्राइम ब्रांच महिला इंस्पेक्टर, पुलिस टीम व आरोपी के साथ बक्शा थाने पहुंची जहां से शिवगुलामगंज बाजार स्थित आभूषण व्यवसायीकी दुकान पर पहुंची बिस्किट खरीदने के मामले में पूछताछ की। पुलिस ने सराफा व्यापारी को हिरासत में लिया है जिससे रविवार को पूछताछ की जा रही है।