फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसे में बालक की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में बालक की मौत, दो घायल

Fri, 17 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सिकरारा और मछली शहर क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक बालक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिवार के लोगों ने बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी राजेश कुमार अपने पुत्र सूरज कुमार (11) के साथ बुधवार को सिकरारा थाना क्षेत्र के प्रतापगंज गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर आए थे। यहां से लोग एक तिलक समारोह में शामिल होने जौनपुर शहर गए थे। तिलक समारोह से लौटकर रात करीब 12 बजे लोग प्रतापगंज बाजार में वाहन से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान 11 वर्षीय सूरज एक बोलेरो की चपेट में आ गया। उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बगैर बालक का शव लेकर घर चले गए जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार पंवारा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी त्रिभुवन पटेल अपनी पत्नी कंचन पटेल (32) के साथ गुरुवार को बाइक से कहीं जा रहे थे। दिन में करीब 11:30 बजे वे मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी चलती बाइक से महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। दूसरी घटना मछलीशहर कस्बे के मुंगराबादशाहपुर चौराहे के निकट हुई। महराजगंज थाना क्षेत्र के जनौर निवासी नन्हेलाल की पत्नी संगीता (30) अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर मछलीशहर आ रही थी। दोपहर करीब एक बजे वह मुंगराबादशाहपुर चौराहे के पास पहुंचे थे तभी एक अज्ञात बाइक सवार से टक्कर हो गई। महिला गंभीर चोट आई है जबकि बाइक चला रहा युवक बाल बाल बच गया। दूसरी बाइक पर सवार अज्ञात व्यक्ति हादसे के बाद बाइक समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed