फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चोरी की चार बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

चोरी की चार बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 06 Nov 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
चोरी की चार बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किए गए चोर
बक्शा। स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम औंका गांव के पास से अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने चोरी की चार बाइक और दो तमंचा व कारतूस बरामद किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम वह गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि औंका गांव में बाबा परमहंस कुटी के समीप शातिर बाइक चोर मौजूद हैं। वह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे, सूचना पर धनियामऊ चौकी इंचार्ज अफरोज आलम भी पहुंच गए। पुलिस टीम को देख शातिर बाइक चोर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों में एक ने अपना नाम सचिन यादव निवासी बनबीरपुर थाना पट्टी प्रतापगढ़ तथा दूसरे ने राजू यादव उर्फ राका निवासी सोनापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ बताया। दोनों के पास से एक-एक तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शातिर चोर सिंगरामऊ, चांदा, पट्टी, प्रतापगढ़ आदि स्थानों से बाइक चोरी की थी। यहां दोनों चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed