फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 40 हजार

एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 40 हजार

Wed, 01 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में स्थित एटीएम बूथ से रुपये निकालने पहुंची महिला का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने उसके खाते से 40 हजार रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र के चकरा गांव निवासी सुमन सिंह पत्नी राकेश का खाता एसबीआई की बजरंग नगर शाखा में है। वह सोमवार को दवा लेने चंदवक आई थी। पैसे की आवश्यकता हुई तो वह बाजार में स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर पहुंच गई। उसने तीन बार मशीन में कार्ड डालकर पैसे निकालने का प्रयास किया लेकिन पैसा नहीं निकला। बूथ के अंदर ही मौजूद एक युवक मदद के नाम पर एटीएम कार्ड ले लिया। उसने एटीएम से एक हजार रुपये निकाल कर सुमन को दे दिया। इसी दौरान युवक ने एटीएम कार्ड बदल लिया। महिला पैसा लेकर बाहर निकली और कुछ दूर आगे बढ़ी थी तभी उसके मोबाइल पर 40 हजार रुपये निकलने का मेसेज आ गया। उसने बैंक जाकर कार्ड की जांच करवाई तो पता चला उसके पास जो एटीएम कार्ड था वह वाराणसी चोलापुर थाना क्षेत्र के तेवर गांव निवासी अशोक कुमार के नाम का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed