फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छेडख़ानी के विवाद में मारपीट, 15 घायल

छेडख़ानी के विवाद में मारपीट, 15 घायल

Thu, 19 Oct 2017 12:54 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर (जौनपुर)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुरैला गांव में मंगलवार की रात युवती से छेड़खानी के विवाद में दो समुदायों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। इसमें दोनों ओर के 15 लोग घायल हो गए। घायलों को चोरसंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
सुरैला गांव में मंगलवार की रात युवती से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष से मंजू वर्मा (40) पत्नी रामचंद्र वर्मा, ऋतु वर्मा (15) पुत्री पन्नालाल वर्मा, दीपक वर्मा (30), उत्तम वर्मा (18), अंगद वर्मा (26), पंकज वर्मा (30), श्यामा देवी (50) पत्नी राम दास वर्मा तथा दूसरे पक्ष से आदिल (17), फरजाना (25) पत्नी अब्दुल सत्तार, सलमान (17), सलीमुन्निशा (35) पत्नी निजामुद्दीन, दिलशाद (18), सालेहा बेगम (45) पत्नी अब्दुल सत्तार, रिजवाना (31) पत्नी जमालुद्दीन, रुखसाना (27) पत्नी मोहम्मद असलम घायल हो गई। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, बलवा का केस और दूसरे पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर दोनों तरफ से आठ लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। केस दर्ज कर दोनों तरफ से आठ लोगों का चालान कर दिया गया है। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। - डा. अनिल पांडेय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed