{"_id":"59c950c14f1c1bb6538b464a","slug":"1506365674172-60-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.60 लाख रुपये लूट की घटना निकली फर्जी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2.60 लाख रुपये लूट की घटना निकली फर्जी
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
लूट की झूठी कहानी गढ़ने में गिरफ्तार किए गए गार्ड समेत तीन लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के पल्टूपुर तिराहे के निकट आठ सितंबर की रात गार्ड से हुई 2.60 लाख रुपये लूट की घटना झूठी निकली। गार्ड ने खुद अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर लूट की कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए गार्ड और साजिश में शामिल अन्य दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बरसठी थाना क्षेत्र के भन्नौर गांव निवासी सुरेश गौतम एटीएम बूथ पर गार्ड की नौकरी करता है। उसने आठ सितंबर को रात में करीब नौ बजे पुलिस को सूचना दी कि वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। पल्टूपुर तिराहे के पास अज्ञात तीन बदमाशों ने उसके पास से 2.60 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही थी। विवेचक की ओर से लिए गए बयान और साक्ष्यों के आधार पर साबित हुआ कि सुरेश कुमार गौतम अपने रिश्तेदार अजय कुमार गौतम निवासी अस्ती थाना कोतवाली भदोही और उसके एक और साथी बबलू सरोज निवासी अस्ती थाना कोतवाली भदोही के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। उसने ऐसा इसलिए किया था ताकि जिन लोगों से उसने कर्ज लिया है वे लोग उसपर कर्ज चुकाने का दबाव न बना सकें। उसने लूट कराने का आरोप उसने अपने पड़ोस की महिला शशिकला पर लगाया था। जांच में पता चला कि शशिकला से उसका मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने लूट की साजिश में शामिल बाइक और वह मोबाइल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी सुरेश गौतम, उसके रिश्तेदार अजय कुमार गौतम व उसके साथी बबलू सरोज निवासी अस्ती थाना कोतवाली जनपद भदोही को गिरफ्तार कर लिया।