फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बाइक सवार बदमाशों ने कोटेदार से लूटे 20 हजार

बाइक सवार बदमाशों ने कोटेदार से लूटे 20 हजार

Thu, 21 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के डमरुआ बाजार के पास बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने कोटेदार को मारपीट कर उसके पास से 20 हजार नकदी व सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस सिर्फ मारपीट का मामला बता रही है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के भरसवा गाँव निवासी व कोटेदार विनोद बिंद सुबह 10 बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। डमरुआ बाजार के पहले वोडाफोन टावर के समीप लघुशंका के लिए रुके तभी बाइक सवार मनबढ़ उन्हें पीटना शुरू कर दिए। आरोप है कि कट्टे की मुठिया से सिर पर प्रहार करके उसके पास से बीस हजार नकदी व गले का चैन छीन ले गए। पीड़ित ने100 नम्बर पर सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष विमल प्रकाश रॉय पहुंचे। उन्होंने घटना की छानबीन की। थानाध्यक्ष का कहना है कि बताया कि उक्त कोटेदार के खेत में दो दिन पूर्व पड़ोस के एक व्यक्ति की बकरी चली गई थी । जिसे लेकर मारपीट हुई थी। उसी घटना को लेकर दूसरे पक्ष के लोंगों ने उन्हें पीट दिया। लूट जैसी कोई घटना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed