फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्नेहा हत्याकांड का खुलासा, दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार

स्नेहा हत्याकांड का खुलासा, दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बाकराबाद में 21 अगस्त को मोबाइल छीनने के दौरान आटोरिक्शा से गिरकर छात्रा की मौत मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को शनिवार को सीतमसराय से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कब्जे से लूट के आठ मोबाइल सेट बरामद किए गए। घटना के 26 दिन बाद पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एसपी शैलेश पांडेय ने रविवार को पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि स्नेहा हत्याकांड का खुलासा करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम, थानाध्यक्ष खेतासराय व थानाध्यक्ष जलालपुर को लगाया गया था। पुलिस टीम को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके आधार पर 24 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान हत्या के आरोपियों की पहचान हुई। दस सितंबर को आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपियों के मोबाइल नंबर को ट्रैस किया गया तो पता चला कि दोनों जनपद छोड़कर फरार हो गए हैं। 16 सितंबर की शाम पुलिस टीम सिरकोनी तिराहे पर मौजूद थी। तभी मुखबिर से पता चला कि स्नेहा हत्या कांड के आरोपी वापस आ गए हैं। वे सीतमसराय से जलालपुर की तरफ मोटर साइकिल से किसी घटना को अंजाम देने निकले हैं। पुलिस टीम ने जलालपुर चौराहे से सीतमसराय रोड पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद बाइक पर सवार दो लोग आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास से लूट के आठ मोबाइल सेट बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में पवन मिश्र निवासी गुतवन थाना नेवढिय़ा और टिंकू उर्फ रविंदर पटेल निवासी मधुपुर थाना नेवढिया शामिल हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन वे जौनपुर से जलालपुर की ओर बाइक से जा रहे थे। पुल पार करते ही टैंपो पर बैठी छात्रा के हाथ में मोबाइल देका और बाकराबाद के पास सुनसान देख उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। मोबाइल बचाने के चक्कर में दरवेशपुर निवासी स्नेहा सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गई जिससे उसकी बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed