{"_id":"59bd73324f1c1b9a688b4f92","slug":"15055880466-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने ग्रामीणों पर किया पथराव, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करों ने ग्रामीणों पर किया पथराव, तीन घायल
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
बरसठी के कटवार में पथराव में टूटा यूपी हंड्रेड की गाड़ी का शीशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी। क्षेत्र में पशु तस्करों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पाया है। क्षेत्र के कटवार गांव में शुक्रवार की रात पिकअप सवार तस्करों रोकने का प्रयास कर रहे ग्रामीणों पर पथराव कर दिया। इस घटना में तीन ग्रामीण घायल हो गए। सूचना के बाद देर से मौके पर पहुंची यूपी हंड्रेड पुलिस की गाड़ी पर क्रुद्ध गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिससे पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर तस्करों की गाड़ी पार कराने का आरोप लगाया।
आए दिन हो रही पशु चोरी की घटना से परेशान कटवार गांव के लोग शुक्रवार की रात पहरा दे रहे थे। इसी दौरान गांव की तरफ आती पिकअप देख लाठी डंडे से लैस ग्रामीण लामबंद हो गए। ग्रामीणों ने पिकअप को रोकना चाहा तो उसमें सवार बदमाशों ने पथराव कर दिया जिससे हरिश्चंद्र, शिवम, सेवालाल घायल हो गए। मौका पाकर पिकप सवार तस्कर कटवार स्टेशन की ओर भागने लगे। सूचना पर स्टेशन के इर्दगिर्द के पशुपालकों ने सड़क पर लकड़ी रख कर जाम लगा दिया। यह देख तस्करों ने पिकअप कटवार मोड़ पर लाकर रोक दिया। यहां दोनों तरफ से ईट पत्थर चलने लगे। सूचना पर यूपी डायल 100 की गाड़ी भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर पशु तस्करों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इससे यूपी हंड्रेड पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। आखिरकार तस्कर भागने में सफल रहे। पशु तस्करों के आतंक से पशुपालक भयभीत हैं। तस्कर उनके दरवाजे से ही रात में मवेशियों को उठा ले जा रहे हैं। विरोध करने पर पथराव कर रहे और फायरिंग भी कर रहे हैं। पशु तस्करों के नेटवर्क के आगे पुलिस भी लाचार हो गई है। आएदिन पुलिस टीम पर भी तस्कर हमला कर रहे लेकिन पुलिस उनके नेटवर्क को नहीं तोड़ पा रही है।