{"_id":"59b437cf4f1c1be37f8b5854","slug":"150498301014-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पीएसी तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पीएसी तैनात
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र अलौकिक जैन की हादसे में मौत के बाद हुए बवाल और छात्रों की नाराजगी को देखते हुए रात में ही पोस्टमार्टम करा दिया गया। मृतक छात्र के परिवार के लोग रात में ही आ गए थे। पोस्टमार्टम के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने खर्च से अलौकिक के शव के साथ परिवार के लोगों को ललितपुर भेजा। एहतियात के तौर पर विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
ललितपुर के 220 जैन मंदिर विरघा निवासी अलौकिक जैन पुत्र संजय जैन वीरबहादुर सिंह विश्वविद्यालय में बीटेक चतुर्थ वर्ष का छात्र था। शुक्रवार की दोपहर वह लंच के लिए कैंटीन जा रहा था कि विश्वविद्यालय गेट पर आटोरिक्शा की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इससे नाराज विश्वविद्यालय के छात्रों ने तोड़फोड़ के बाद छह घंटे तक चक्काजाम किया था। घटना के दूसरे दिन विश्वविद्यालय के छात्रों में मातम छाया रहा। छात्रों की नाराजगी को देखते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है। बवाल की आशंका से प्रशासन के हस्तक्षेप पर रात में छात्र अलौकिक जैन का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे की सूचना पर अलौकिक के पिता संजय जैन परिवार के छह सदस्यों के साथ रात में ही आ गए थे। शुक्रवार की रात 12 बजे अलौकिक के शव का पोस्टमार्टम डा. सुरजीत यादव, डा. विनय वर्मा, डा. दीप प्रकाश की टीम ने किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने खर्च से एंबुलेंस से छात्र का शव उसके घर भेजने की व्यवस्था की। परिजन भोर में चार बजे पोस्टमार्टम हाउस से अलौकिक का शव लेकर ललितपुर के लिए रवाना हुए। पोस्टमार्टम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे रहे।
अलौकिक जैन प्रतिभाशाली छात्र था। वह पिछले तीन सेमेस्टर की परीक्षाओं में टॉपर रहा। बीटेक चतुर्थ वर्ष की पढ़ाई करते हुए वह विश्वविद्यालय के पास ही एक कोचिंग में छात्रों को पढ़ाता था। हादसे को लेकर छात्रों की नाराजगी को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस और एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है।