फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुत्र के दीर्धायु के लिए महिलाओं ने की ललही छठ पूजा

पुत्र के दीर्धायु के लिए महिलाओं ने की ललही छठ पूजा

Mon, 14 Aug 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। पुत्र की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाओं ने ललही छठ पूजा की। दिन भर व्रत रखने के बाद महिलाएं स्थान पर इकट्ठा हुई। पूजा की थाली में कुश व ढाक के पत्ते से बनाई गयी ललही छठ वेदी की पूजा अर्चन की।
विज्ञापन

महिलाओं ने ललही छठ की कहानी एक दूसरे को सुनाकर पुत्र के दीर्घायु होने की कामना की। गोमती नदी के हनुमान घाट, नव दुर्गा शिव मंदिर परिसर में पुरोहितों ने विधि विधान के साथ पूजन कराया। बक्शा: क्षेत्र के द्रोणीपुर गांव स्थित शिव मंदिर व वन देवी मंदिर परिसर में छठ पूजा के लिए महिलाओं ने साफ सफाई कर सुबह से पूजा की तैयार में जुट गई थी। दोपहर के समय पूजा की थाली लेकर गांव की महिलाएं मंदिर परिसर में पहुंचीं। निशा मिश्रा ने बताया कि पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाएं व्रत रखकर पूजन करती हैं। ऐसी मान्यता है कि ललही छठ का व्रत रखकर पूजा करने पुत्रों का आयु बढ़ती है। सतहरिया: मुॅगराबादशाहपुर कस्बे के पुरानी सब्जी मण्डी, गोला मंडी व प्रतापगढ़ रोड पर महिलाओं ने वेदी बनाकर ललही छठ की पूजा की। आदि स्थानों पर ललई छट्रट पर्व पर महिलाओं ने पुत्र के दीर्घायु के लिए कामना की। महिलाए स्वच्छ परिधानों में पूजा की थाली लेकर पूजन स्थल पर पहुंची। जहां ललही छठ की कथा एक दूसरे को सुनाकर पुत्र के दीर्धायु होने तथा कुशलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed