{"_id":"5952ad634f1c1b82208b485a","slug":"14985906063-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में मिर्ची गैंग के चार लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में मिर्ची गैंग के चार लुटेरे गिरफ्तार
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सरायख्वाजा पुलिस ने मिर्ची गैंग के पांच हजार के इनामी सहित चार बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मिर्ची गैंग पहले अपने शिकार की आंख में मिर्ची का पाउडर डाल देते थे। इसके बाद लूटपाट कर फरार हो जाते थे। इससे पीड़ित भी कुछ ज्यादा नहीं बता पाता था।
पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में पत्रकारवार्ता में बताया कि जनपद में मिर्ची गैंग द्वारा कई घटनाआें के खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। 26 जून को रात में सूचना पर मखमेलपुर नहर पुलिया के पास पुलिस टीम पहुंची तो बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर मिर्ची गैंग के सार सदस्याें के गिरफ्तार लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से चार तमंचा, चार कारतूस, लाल मिर्ची का बुरादा व घटना में प्रयुक्त बाइक व बोलेरो व वैगेनार कार व 53800 रूपये नगद, छह मोबाइल, एक एलईडी टीवी बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान लुटेरों ने बताया कि थाना खुटहन में मार्च के महीने में बोलेरो से ओवरटेक कर व्यापारी से लूट की थी। उसके बाद थाना सरायख्वाजा में जपटापुर पेट्रोल पम्प व जेठपुरा मल्हनी रोड पर आंखों में मिर्ची डालकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार बदमाशों में खुटहन पटैला निवासी राशिद अंन्सारी उर्फ मोनू जो मिर्ची गैंग का सरगना है। इसके ऊपर पांच हजार का इनाम भी घोषित है। राशिन के खिलाफ विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। देवरिया के बरहज थाने के पटेलनगर निवासी किशन कुमार, शाहगंज इराकियाना के मोहम्मद इरफान, खेतासराय के बाराकला निवासी असफर खां हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ सरायख्वाजा अरविन्द सिंह, एसओ खेतासराय अनिल सिंह, एसओ सिकरारा विश्वनाथ यादव, स्वाट प्रभारी शशि चन्द्र चौधरी आदि शामिल थे।