फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चिकित्सक से मांगी दस लाख की रंगदारी

चिकित्सक से मांगी दस लाख की रंगदारी

Sun, 21 Apr 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक से मांगी दस लाख की रंगदारी
शाहगंज। नगर के घास मंडी मार्ग स्थित नर्सिंग होम के संचालक से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। न देने पर बदमाश उनके घर एवं अस्पताल में पहुंच कर धमका रहे हैं। रास्ते में रोककर भी अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। चिकित्सक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

डा. एनएन यादव का नगर की घास मंडी मार्ग पर जीवन ज्योति नर्सिंग होम है। उनके नर्सिंग होम में बीते गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक पर सवार दो की संख्या में बदमाश पहुंचे और उनके चैंबर में पहुंचकर उनसे दस लाख रुपये रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार की दोपहर चिकित्सक को बाजार जाते समय नगर के जेसीज चौक पर दोनों बदमाशों के साथ आए दो अन्य बदमाशों ने रोक कर एक बार फिर रुपए की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। लगातार धमकी से भयभीत चिकित्सक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। इस मामले में पीड़ित चिकित्सक का कहना है कि उसका एक महिला से मुकदमा चल रहा था। जिसमें वह जीत गए है। अब महिला का पुत्र उससे पैसे की मांग कर रहा है। पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दिलवा रहा है। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नही मिली है। पीड़ित चिकित्सक से मिलकर मामले की जांच एवं आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed