{"_id":"5c76df43bdec22739d538c1e","slug":"141551294275-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले को बनाया बंधक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव के चार युवकों को विदेश भेजने के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपये की ठगी का आरोपी बुधवार की अपनी ससुराल कजगांव पहुंचा था जहां पीड़ितों ने उसे बंधक बना लिया। पंचायत में उसके रिश्तेदारों ने दो महीने की मोहलत मांगी तो उसे मुक्त किया गया।
जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की ससुराल कजगांव में है। आरोप है कि पिछले साल ही उसने कजगांव समेत आस पास के अलग अलग गांव के चार युवकों को विदेश भेजने के नाम पर उनसे 1.20 लाख रुपये लिए थे। वे इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें आजतक वीजा नहीं मिला। आरोपी युवक बुधवार को अपनी ससुराल में पहुंचा था इसकी जानकारी होने पर चारो पीड़ित अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और उसे बंधक बना लिया। कहा जबतक उनके पैसे नहीं लौटाएंगे तबतक उसे यहां से जाने नहीं देंगे। देर तक चली पंचायत में आरोपी के रिश्तेदारों ने दो माह की मोहलत मांगी। रुपये न लौटाने पर खुद रुपये लौटाने का आश्वासन दिया जिसपर लोगों को गुस्सा शांत हुआ और उसे मुक्त कर दिया।