फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बेकाबू कार की चपेट में आने से महिला की मौत, दो घायल

बेकाबू कार की चपेट में आने से महिला की मौत, दो घायल

Mon, 07 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार की चपेट में आने से महिला की मौत, दो घायल
बक्शा/शाहगंज। वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ के पास रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला और ठेला चालक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बक्शा में भर्ती कराया गया है। उधर, सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहीउद्दीनपुर बाजार के समीप ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को धक्का मार दिया। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए बक्शा की ओर से जौनपुर की ओर जा रही होंडा सिटी कार शाम करीब साढ़े चार बजे कुल्हनामऊ गाव के पास अनियंत्रित होकर पटरी से नीचे उतर गई। कार की चपेट में आने से सिंगुलपुर गांव निवासी बित्तन देवी (42) की मौत हो गई जबकि इसी गांव निवासी बदामा देवी(40) एवं परशुरामपुर निवासी 55 वर्षीय ठेला चालक लालता घायल हो गए। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बक्शा पहुंचाया जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार में चालक के अलावा कोई और सवार नहीं थी। उधर सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहीउद्दीनपुर बाजार के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गम्भीर रुप से घायल हो गए। शाहगंज कोतवाली क्षेज्ञत्र के दिपाईपुर गांव निवासी राकेश कुमार (17) पुत्र फूलचंद व प्रदीप कुमार (17) पुत्र भारत बाइक से सरायमोहीउद्दीनपुर बाजार से घर लौट रहे थे। बाजार के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed