फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भट्ठे से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

भट्ठे से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
भट्ठे से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
बरसठी। क्षेत्र के एक ईट भट्ठे से छत्तीसगढ़ पुलिस सोमवार को नाबालिग लड़की के साथ दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। वह पुलिस के भय से वहां से आकर एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

राकेश कुमार बघेल निवासी कोसा थाना मुलमुला जांजीर, चापा, रायपुर में रहकर नौकरी कर रहा था। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की एक लड़की से मोबाइल पर रांग नंबर लगने से संपर्क हुआ था। बातचीत के दौरान दोनों की फोन पर अच्छी दोस्ती हो गई। चार माह पूर्व राकेश लड़की को रायपुर बुलाकर साथ साथ रहने लगा। एक माह तक दोनों साथ रहे। इस बीच लड़की के पिता ने राकेश बघेल के खिलाफ पाटन थाने पर नाबालिग लड़की को भगाने, दुराचार सहित अन्य धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसका पता चलने पर राकेश बघेल वहां से भागकर जौनपुर के बरसठी थाना के एक भट्ठे पर काम करने लगा। मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना पाटन छत्तीसगढ़ की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सोमवार को बरसठी थाने पहुंची और उसका लोकेशन एक भट्ठे पर मिला। जहां से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed