{"_id":"5c1a8d37bdec2256b9143f54","slug":"131545243959-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान और विद्यालय से दो लाख की चोरी .","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरसठी/धर्मापुर। बरसठी थाना क्षेत्र के फतुहीकला गांव में एक मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात समेत करीब डेढ़ लाख का माल चोरों ने पार कर दिया। वहीं, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बगथरी और केराकत कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में स्थित दो विद्यालयों का ताला तोड़कर नकदी और अभिलेख समेत पचास हजार से अधिक का माल पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई है। फतुहीकला गांव निवासी पुष्पा देवी पत्नी स्व. प्रेम शंकर श्रीवास्तव दो दिन पूर्व घर में ताला लगाकर मायके गई थीं। वह बुधवार को दिन में करीब 11 बजे लौटकर जब घर पहुंची तो देखा कि मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर कमरे में रखी तीन अटैची गायब थी। उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद ही घर से थोड़ू दूरी पर खेत में अटैची टूटी हालत में मिली। पुष्पा देवी के मुताबिक घर में लगे इनवर्टर, बैट्री और तीनों अटैची व नकदी व जेवरात समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। उधर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बगथरी गांव में स्थित सुखराम मेमोरियल इंटर कालेज के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर मंगलवार की रात 40 हजार रुपये नकद, वायस रिकार्डर व अन्य सामान उठा ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है। विद्यालय परिसर में सो रहे चौकीदार सत्यम और अरविंद के कमरे का दरवाजा चोरों ने बाहर से बंद कर दिया था। सुबह दोनों की नींद खुली तो बाहर से कमरा बंद था। सत्यम ने फोन करके अपने पिता को सूचना दी। इसके बाद घर से पहुंचे लोगों ने दरवाजा खोला तो चोरी का पता चला। केराकत कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर में स्थित पूर्वमाध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, बर्तन और दस हजार नकदी व कागजात चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।