{"_id":"5c2a60aabdec2256f321a344","slug":"121546281130-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचारक की पिटाई में प्रधानाचार्य पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिचारक की पिटाई में प्रधानाचार्य पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुईथाकला । सरपतहा थाना क्षेत्र के इंदिरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बूढ़पुर में रविवार की रात ड्यूटी पर तैनात परिचारक को पीटकर दबंग कार्यालय से कई जरूरी दस्तावेज उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने प्रिंसिपल रोहित यादव उनके सहयोगी अनिल यादव सहित एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
काजीपुर निवासी कमला प्रसाद बिंद परिचारक के पद पर तैनात हैं। रविवार रात उसकी ड्यूटी थी। आरोप है कि रात में प्रधानाचार्य रोहित यादव ने फोन करके दिन में हुई प्रबंध समिति की बैठक के बारे में उससे जानकारी मांगी। उसने जब इस बारे में कुछ भी बता पाने में अनभिज्ञता जाहिर की तो प्रधानाचार्य ने उसे भला-बुरा कहते हुए स्कूल से भाग जाने की धमकी दी। इतना ही नहीं थोड़ी देर बाद डेहरी गांव निवासी अनिल यादव एक व्यक्ति के साथ आया और पिटाई करते हुए तमंचे के बल पर कार्यालय में घुसकर आलमारी से आवश्यक कागजात उठा ले गए।