फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   110 के खिलाफ मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

110 के खिलाफ मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

Fri, 15 Mar 2019 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
110 के खिलाफ मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज
मीरगंज। स्थानीय थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में 10 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ मारपीट और दलित उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज किया है। सीओ की जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मीरगंज थाना क्षेत्र के बसेरवा गांव निवासी छन्नू लाल निगम द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक छह मार्च के दिन वह अपने जमीन पर निर्माण करवा रहे थे। जिसे लेकर पड़ोस के लोगों ने विवाद कर लिया था। मौके पर तो लोगों ने मामला शांत करा दिया था लेकिन शाम लगभग आठ बजे वह जवाहर नगर बाजार गए हुए थे जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें असलहे से आतंकित किया और गाली गलौज की। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराते हुए थाने बुलाई। जहां पीड़ित ने तहरीर भी दिया। किन्तु तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे अवधनाथ यादव द्वारा कोई आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। जिससे पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर आशीष तिवारी से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह को जांच का आदेश दिया। जिसके बाद मीरगंज पुलिस ने नामजद समेत 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गयी हैं। मीरगंज एसओ बालेन्द्र यादव ने बताया कि बसेरवा गांव निवासी छन्नूलाल निगम की तहरीर पर नन्हेंलाल यादव, मनोज कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, जितेंद्र कुमार यादव, कृपाशंकर यादव, संतोष कुमार यादव, लल्लन, मूसे, दिनेश कुमार, विनोद कुमार के अलावा 100 अज्ञात के खिलाफ मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed