फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मानक के विपरीत बन रही सड़क को ग्रामीणों ने रोकवाया

मानक के विपरीत बन रही सड़क को ग्रामीणों ने रोकवाया

Fri, 08 Mar 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
मानक के विपरीत बन रही सड़क को ग्रामीणों ने रोकवाया
बरसठी (जौनपुर)। क्षेत्र के मियांचक बाजार से निगोह तक पीडब्ल्यूडी विभाग से हो रहे सात करोड़ की लागत से पक्की सड़क को मानक के विपरीत बनने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों की शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने दोपहर में काम रुकवा दिया है। मियांचक बाजार से निगोह तक लगभग 6 किलोमीटर पक्की सड़क बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सात करोड़ रुपए का टेंडर शिवांगी कंस्ट्रक्शन को दिया है। पिछले कई दिनों से सड़क का निर्माण कार्य जारी है। सड़क के निर्माण में जो मानक बताया जा रहा है। उसमें गिट्टी इमल्शन और प्लांट मिक्स कर पेवर मशीन से सड़क पर फैलाने की मानक है। उसके साथ उसकी खुदाई भी गहराई के साथ होने की कागजों में दिखाई गई है। लेकिन ठेकेदार सड़क को ट्रैक्टर से खोदकर ऊपर से ही गिट्टी बिछाकर काली करने का प्लान चल रहा था। थोड़ी दूर तक सड़क को काली भी कर दी गई। जब इसकी जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। गुरुवार को अपराहन निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता अतुल कुमार को इसकी सूचना दी। उन्होंने इसकी जांच कराई तो सड़क मानक के विपरीत बनाई जा रही थी। तुरंत कार्य को ही बंद करवा दिया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़क गलत तरीकों से बनाई जा रही थी। जिसके कारण मैंने जांच करवाई और कार्य को रुकवा दिया ग्रामीण आश्वस्थ रहे जब तक कार्य सही नहीं होगा सड़क काली नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed