फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मनबढ़ युवक ने होमगार्ड को पीटा

मनबढ़ युवक ने होमगार्ड को पीटा

Thu, 07 Mar 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
मनबढ़ युवक ने होमगार्ड को पीटा

विज्ञापन
शाहगंज। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को बुधवार की दोपहर मनबढ़ युवक ने सरेराह पीट दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।
थाने पर तैनात होमगार्ड बृजेश कुमार चौबे कोतवाली से कुछ दूर डाक खाना तिराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच युवक वहां पर पहुंचा और जाम को लेकर कहासुनी करने लगा। दोनों के बीच कहासुनी के दौरान युवक ने होमगार्ड को पीटना शुरु कर दिया। किसी ने घटना की खबर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस के जवान युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे। आरोपी युवक ने अपना नाम सुशील सिंह निवासी शाहपंजा बताया। मामले में क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवक को हिरासत में लिया गया है। आरोपित मांसिक

जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक
सुजानगंज। मुंबई से गोदान एक्सप्रेस से घर आ रहे क्षेत्र के कुसमौल गांव निवासी प्रभात चतुर्वेदी उस समय जहरखुरानी का शिकार हो गए। जब उन्होंने एक बाइक वाले से लिफ्ट मांगा था। बाइक सवार ने उन्हें मुंगराबादशाहपुर में चाय में जहरीला पदार्थ पिला दिया और जयपालपुर के पास फेंककर फरार हो गया। एक ढाबा संचालक ने युवक के मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में भर्ती कराया गया है। युवक के पास से आठ हजार रूपए, मोबाइल और कपड़ा लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed