फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धिवक्ता की पिटाई कर साढ़े आठ हजार लूटे

धिवक्ता की पिटाई कर साढ़े आठ हजार लूटे

Sat, 05 Jan 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
धिवक्ता की पिटाई कर साढ़े आठ हजार लूटे

विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के जेल तिराहे के पास शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कलेक्ट्रेट से घर लौट रहे बाइक सवार अधिवक्ता को मारपीट कर बदमाशों ने साढ़े आठ हजार रुपये लूट लिए। हालांकि पुलिस इसे मारपीट की घटना बता रही है। जिस शराब की दूकान के सामने की घटना है उसके सीसीटीवी फुटेज में भी लूट की कोई वारदात नहीं दिख रही है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव निवासी सुधाकर प्रजापति कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता है। वह शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे बाइक से घर लौट रहे थे। पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि वह जेल तिराहे के पास शराब की दूकान के सामने पहुंचे थे तभी दो लोगों ने उन्हें रोकं लिया और पिटाई शुरू कर दी।मारपीट कर उनकी जेब से साढ़े आठ हजार रुपये लूट लिए और मोबाइल और बाइक की चाभी लेकर फरार हो गए। घटना स्थल से कुछ दूरी पर मोबाइल और चाभी बदमाशों ने फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और छानबीन की। सीओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि घटना मारपीट की है। लूट की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। अधिवक्ता की तरफ से अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed