{"_id":"6a9f161411c9a78ff1062cf2","slug":"nikah-did-not-take-place-even-after-reconciliation-victim-left-in-limbo-barabanki-news-c-315-1-lu11010-178781-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सुलह के बाद भी नहीं हुआ निकाह, भटक रही पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सुलह के बाद भी नहीं हुआ निकाह, भटक रही पीड़िता
Tue, 08 Sep 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
सूरतगंज। क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है। उसकी न थाने पर सुनी जा रही है और न ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में। निकाह कराने की बात कहकर सुलह समझौता कराने वाले लोग भी अब अपनी बात से मुकर गए हैं। पुलिस अफसर मामले की जांच की बात कहकर पीड़िता को टरका रहे हैं।
पीड़िता मोहम्मदपुर खाला थाना के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक गांव निवासी एक युवक उसके साथ निकाह करने का झूठा वादा कर बीते तीन साल से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। करीब तीन माह पहले वह उसे अपने साथ लेकर गया और फिर छोड़ दिया। इस मामले में युवक पर प्राथमिकी भी दर्ज है। इसी प्रकरण में गांव वालों ने सुलह कराई और दो माह में दोनों का निकाह कराने की बात कही, जिस पर दोनों पक्ष राजी हो गए। इसके बाद युवक गैर प्रांत चला गया, तब से पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है। थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक गुहार लगाने के बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई तय होगी।