फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bunty had sent the children to their maternal grandparents' home for Raksha Bandhan.

Ambala News: बंटी ने बच्चों को रक्षाबंधन पर भेज दिया था अपने ननिहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bunty had sent the children to their maternal grandparents' home for Raksha Bandhan.
महिला की मौत के बाद अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल ​स्थित मोर्चरी के बाहर कार्रवाई करती पुलिस और - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। हत्या की वारदात को अंजाम देने से कुछ दिन पहले रक्षाबंधन पर बंटी ने अपने दोनों बच्चों को चरखी दादरी स्थित अपने ननिहाल भेज दिया था। कई बार तो बच्चों के सामने ही दोनों में हाथापाई तक की नौबत आ जाती थी।
हिना की मौत के बाद अब बच्चों के सिर पर मां का साया तो उठ ही गया है और पिता पर भी कानून की तलवार लटक रही है। ऐसे में 11 साल बेटे और 9 साल की बेटी के समक्ष संकट पैदा हो गया है। मृतका हिना की मौसेरी बहन ने बताया कि दोनों के बीच इतनी लड़ाइयां हुईं कि एक बार तो वह भी समझौता करने आई। इसके बाद फैसला हो गया था कि दोनों आराम से रहेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें क्या पता था कि जीजा उसकी बहन की जान ले लेगा। बंटी एक स्थानीय फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन


-----------------
बहन के चीखने की आवाज सुनकर पहुंचा था नन्नू

मृतका के भाई नन्नू ने बताया कि वह बहन हिना घर में ही किराये पर रहता है। रविवार शाम को बहन व जीजा में बहस हो रही थी। जब बहन हिना के चीखने की आवाज आई तो मैं अपने कमरे निकलकर हिना के कमरे में गया तो देखा कि जीजा बहन पर चाकू से वार कर रहा था। बहन इस दौरान जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। ऐसे में उसने जीजा को रोकने की कोशिश की तो उस पर पर हमला कर दिया। नन्नू ने बताया कि उसे भागकर जान बचाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिखाया आक्रोश

सोमवार को जब पुलिस मृतका के शव को लेकर सिटी के नागरिक अस्पताल में पहुंची तो पीछे-पीछे परिजन भी पहुंच गए। यहां पर चीखपुकार मच गई। आक्रोशित परिजन आरोपी की गिरफ्तारी पर ही शव उठाने की बात कहने लगे, बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर वह मान गए और शव लेकर चले गए।


-----------

15 साल पहले हिना की मां का हुआ था देहांत

मृतका के पिता पंजाब के पटियाला में दिहाड़ी मजदूरी करके अपना और परिवार का गुजर-बसर करते हैं। उन्होंने रोते हुए बताया कि हिना की मां का लगभग 15 साल पहले देहांत हो चुका है।

महिला की मौत के बाद अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी के बाहर कार्रवाई करती पुलिस और

महिला की मौत के बाद अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी के बाहर कार्रवाई करती पुलिस और - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed