फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Motorcyclist dragged 15 meters after getting caught in a speeding truck, dies

Lucknow News: तेज रफ्तार ट्रक में फंसकर 15 मीटर घिसटा बाइक सवार, मौत

Tue, 08 Sep 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 08 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dragged 15 meters after getting caught in a speeding truck, dies
अनिल यादव की फाइल फोटो।
लखनऊ। पीजीआई के कल्ली पश्चिम इलाके में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अनिल यादव (38) की मौत हो गई। हादसे के बाद उनकी बाइक ट्रक में फंस गई। अनिल करीब 15 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। इससे उनका शरीर क्षत-विक्षत हो गया और अंग सड़क पर बिखर गए।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। अनिल के ट्रक से अलग होने के बाद चालक ने उनका सिर कुचल दिया और मौके से भाग निकला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ट्रक और चालक की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

मोहनलालगंज के खुजौली निवासी अनिल के भाई अरविंद ने बताया कि अनिल बिजनौर स्थित एक फाइबर कंपनी में लोडिंग का काम करते थे। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे वह बाइक से काम पर जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। ओमेक्स सिटी के पास पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक ट्रक में फंस गई। आरोप है कि चालक ने ट्रक रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी, जिससे अनिल काफी दूर तक घिसटते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनिल के पास मिले मोबाइल और दस्तावेज से उनकी पहचान की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। अनिल के परिवार में पत्नी रेनू और दो बेटे यश (14) व नैतिक (8) हैं। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

अनिल यादव की फाइल फोटो।

अनिल यादव की फाइल फोटो।

अनिल यादव की फाइल फोटो।

अनिल यादव की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed