{"_id":"66cce244280d9468a30c2655","slug":"crackdown-on-adulterated-liquor-sale-will-be-done-through-e-pos-machine-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-120969-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मिलावटी शराब पर नकेल, ई-पॉस मशीन से होगी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मिलावटी शराब पर नकेल, ई-पॉस मशीन से होगी बिक्री
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में मिलावटी शराब पर लगाम के लिए आबकारी विभाग ने ई-पॉस मशीन से बिक्री की नई व्यवस्था की है। शराब की बोतल पर क्यूआर कोड होगा। इसे स्कैन किया जा सकता है। अभी तक 850 करोड़ के लक्ष्य की तुलना में ही 250 करोड़ रुपये की ही शराब की बिक्री हो सकी है।
जिले में देशी के 277, अंग्रेजी के 107, बीयर के 100, मॉडल शाप एक, एक बार है, यहां शराब की बिक्री होती है। इन सभी दुकानों पर मिलावटी शराब की बिक्री पर रोक के लिए पीओएस मशीन लगाई जाएगी। ओएसीस मशीन 36 हजार रुपये की दी गई है। इसमें माल मंगाने, स्टॉक चेक करने, बिक्री, बिक्री रिपोर्ट, कोई भी माल टूटा तो उसकी भी जानकारी अपलोड की जा सकेगी। साथ ही इसमें रसीद भी दी जाएगी। यह कदम से कोई भी शराब का विक्रेता नकली या मिलावटी शराब नहीं बेच सकेगा। इससे जहां उपभोक्ताओं को असली शराब मिलेगी। वहीं टैक्स चोरी भी रोकी जा सकेगी।
आबकारी विभाग ने छापेमारी करके मड़ियाहूं तहसील और जलालपुर थाना क्षेत्र में दुकानों पर कार्रवाई कर चुका है। इसमें छह दुकानों का फिर से लाइसेंस दिया गया।
विज्ञापन
.........................................
वर्जन ...
मिलावटी शराब की बिक्री रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी दुकानों पर पीओएस मशीन लगाई गई है। इसमें क्यूआर कोड को स्कैन करके शराब दिया जाएगा, ताकि नकली और असली शराब की पहचान हो सकेगी।
-उमेशचंद्र पांडेय, जिला आबकारी अधिकारी।