फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   covid vaccine necessary for pregnant and lactating women: DIO

गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए कोविड टीका जरूरी: डीआईओ

Fri, 28 Jan 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
covid vaccine necessary for pregnant and lactating women: DIO
जौनपुर। कोविड टीकाकरण आम लोगों की तरह ही गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है। यह टीका लगने से गर्भवती महिला के साथ-साथ उनके गर्भ में पल रहे शिशु की भी सुरक्षा होगी। ऐसी महिलाओं को कोरोना का टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शासन से गाइड लाइन आने के बाद तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड का टीका गर्भवती व गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए पूरी तरह सुरक्षित व कारगर है। इसके लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन भी आ चुकी है। गर्भवती व धात्री महिलाओं को टीकाकरण के लिए जारूक किया जाना आवश्यक है, लेकिन यह तभी परवान चढ़ पाएगा, जब ऐसी महिलाओं को परिवार के लोग टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी ने कहा कि कोविड टीकाकरण के साथ ही गर्भवती और धात्री महिलाएं अपने खानपान का भी पूरा ख्याल रखें, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे और उनका शरीर संक्रामक बीमारियों से आसानी से लड़ सके। वह अपने भोजन में हरी साग व सब्जियों को जरूर शामिल करें। साथ ही चिकित्सक के बताए अनुसार आयरन व कैल्शियम की गोलियों का भी सेवन करें। इसके अलावा हर गर्भवती प्रसव पूर्व चार जांच जरूर कराएं, ताकि किसी भी उच्च जोखिम वाली स्थिति का पहले से पता चल सके। इससे सुरक्षित प्रसव में बड़ी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed