फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Couple missing in jaunpur irrigation family members suspected murder Road blockade police station

UP : दंपती लापता..., सिंचाई के बाद नहीं लाैटे घर, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; थाने के सामने चक्काजाम

Mon, 06 Jan 2025 10:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 10:10 PM IST
सार

इस मामले में पुलिस की ओर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण और परिजन थाने पर हंगामा करने लगे। चक्काजाम कर दिया। सूचना पाकर माैके पर पहुंचे अफसरों ने सभी को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
Couple missing in jaunpur irrigation family members suspected murder Road blockade police station
हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के विशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में रविवार की भोर में खेत की सिंचाई करने गए अनुसूचित जाति के दंपती खेत से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। देर शाम तक उनके घर न लौटने पर परिजन और दर्जनों ग्रामीण रात में थाने पर पहुंच गए। पुलिस ने खेत में फावड़ा, साइकिल व चप्पल बरामद की। ग्रामीणों ने सोमवार की शाम थाने के सामने 15 मिनट तक चक्काजाम किया।

विज्ञापन




गांव निवासी राम चरित्र (58) पूर्व से गांव के ही धर्मवीर सिंह का खेत बंटाई पर जोतते बोते रहे हैं। इस वर्ष खेत में गेहूं की फसल बोई है। इसकी सिंचाई के लिए वह पत्नी किस्मत्ती (56) के साथ रविवार की सुबह करीब 6 बजे खेत पर गए थे। शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजन तलाशते हुए खेत पर गए। वहां कुछ पता न चलने पर अगल-बगल के खेतों में भी तलाश की। एक खेत में राम चरित्र की चप्पल, फावड़ा व साइकिल खड़ी मिली, किंतु उन दोनों का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित 12 से अधिक ग्रामीण देर रात करीब साढ़े 10 बजे थाने पहुंच गए। दंपती के लापता होने की खबर लगते ही थाने पर एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा, सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान, एसडीएम राजेश चौरसिया मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती की पुत्री सरिता ने बगल खेत के चकदार तीन सगे भाइयों और भतीजे पर हत्या का अंदेशा जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि इनके द्वारा चकों की मेड़ पर बांस-बल्ली के सहारे नंगा तार घेरा गया है, जिसमें करंट प्रवाहित किया गया है। इसकी चपेट में आकर ही दोनों की मौत हुई होगी। पुलिस गांव में दंपती से किसी के साथ पुरानी रंजिश से लेकर विभिन्न कोणों से घटना की छानबीन कर रही है।

Couple missing in jaunpur irrigation family members suspected murder Road blockade police station
थाने के बाहर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

टार्च की रोशनी में किया घटनास्थल का निरीक्षण
एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल पर पहुंच टार्च की रोशनी में घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या की आशंका को लेकर शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। आशंका के चलते गांव में स्थित तीन कुआं में शव फेंके जाने के अंदेशे में घंटो तक एनडीआरएफ की टीम तलाश करती रही।

बोले अधिकारी
गायब दंपती के मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। दंपती की पुत्री सरिता का आरोप सही पाया गया तो आरोपितों के खिलाफधाराएं बढ़ा दी जाएंगी। सुरक्षा के लिए सर्किल के तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ-साथ एक प्लाटून पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। - अजीत सिंह चौहान, सीओ शाहगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed