फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Countrymen take a pledge to build a united India

अखंड भारत के निर्माण का संकल्प लें देशवासी

Tue, 09 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Countrymen take a pledge to build a united India
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल समेत सहयोगी संगठन के विभाग, जिला, तहसील व ब्लाक पदाधिकारियों की बैठक रामजानकी मठ गूलर घाट पर हुई। मुख्य वक्ता तरुन शुक्ल प्रांतीय महामंत्री ने रक्षाबंधन, अखंड भारत संकल्प दिवस व कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम की योजना बनाई।
विज्ञापन

जिले के समस्त ब्लाक, तहसील व जिला मुख्यालय पर अखंड भारत के संकल्प का कार्यक्रम धूमधाम से मनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। अपनी धर्म-संस्कृति का मान बढ़ाने तथा बच्चों में धर्म व संस्कृति के प्रति रुचि बढ़े इसके लिए विद्यालयों में धर्म-संस्कृति ज्ञान बढ़ाओ विषयक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। रक्षाबंधन पर ओजस्विनी तथा राष्ट्रीय महिला परिषद की बहनों द्वारा सैनिकों व पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधने तथा कृष्ण जन्माष्टमी पर राधाकृष्ण स्वरूप सज्जा के कार्यक्रम छोटे बच्चों द्वारा आयोजित भी किए जाएं। जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने अखंड भारत के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए कहा कि हजारों वर्षों में भारतवर्ष के अनेक विभाजन हुए। 14 अगस्त 1947 की रात्रि भारत का 24वां विभाजन हुआ तथा एक नया देश पाकिस्तान के रूप में बना। संचालन विभाग महामंत्री चंद्र प्रकाश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed