फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Counseling for vacant M.Ed seats on September 16

Jaunpur News: एमएड की खाली सीटों पर 16 सितंबर को काउंसिलिंग

Tue, 15 Sep 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Counseling for vacant M.Ed seats on September 16
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एमएड पाठ्यक्रम सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए दूसरी काउंसिलिंग 16 सितंबर को सुबह 10:30 बजे होगी। प्रथम काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों के सापेक्ष होने वाली इस काउंसिलिंग में रैंक 1 से 370 तक के वे अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जो प्रथम काउंसिलिंग में उपस्थित नहीं हो सके थे। काउंसिलिंग विश्वविद्यालय परिसर स्थित इंजीनियरिंग संस्थान के विश्वेश्वरैया हाल में ऑफलाइन होगी। उपकुलसचिव की ओर से जारी सूचना के अनुसार काउंसिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रारूप ‘क’ डाउनलोड कर काउंसिलिंग के लिए जारी निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। काउंसिलिंग से संबंधित दिशा-निर्देश, प्रारूप ‘क’, एमएड संचालित महाविद्यालयों की सूची सहित अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। चयन के बाद आवंटित महाविद्यालय में मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। काउंसिलिंग के दौरान प्रवेश समिति की ओर से संबंधित महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed