फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona sufferers wandered among people for seven days

सात दिन तक लोगों के बीच घूमता रहा कोरोना पीड़ित

Mon, 23 Mar 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Corona sufferers wandered among people for seven days
14- कलेक्ट्रेट तिराहे पर सड़कों को सेनेटाइज करवाते डीएम दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना पॉजीटिव मिला युवक एक सप्ताह तक आइसोलेशन से बाहर रहा है। इस दौरान वह परिवार के सदस्यों के अलावा आसपास के लोगों से भी मिला था। लिहाजा प्रशासन ने उसके परिवार के सभी सदस्यों को आइसोलेशन में ले लिया है। कोतवाली व आसपास के इलाके में एक किमी क्षेत्र को सेनेटाइज किया जाएगा। वहीं इलाके की घेरेबंदी करते हुए वहां रहने वाले लोगों को निगरानी में रख लिया है। जल्द ही इनकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

35 वर्षीय युवक 15 मार्च को सऊदी से आया था।
एयरपोर्ट पर हुई जांच में वह नार्मल मिला था। लिहाजा घर आने के बाद वह सामान्य रुप से ही लोगों से मिलता-जुलता रहा। चार दिन बाद उसे सर्दी-खांसी शुरू हुई। जगह का बदलावा समझकर उसने दवा ले ली, मगर तबीयत में सुधार न होने पर वह 21 को जिला अस्पताल पहुंचा। करीब एक सप्ताह तक वह बिना किसी निगरानी के आम लोगों के बीच ही रहा है। लिहाजा प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस इलाके की घेरेबंदी कर दी है। शाम को रिपोर्ट आने के बाद ही तत्काल इस क्षेत्र में घूम रहे लोगों, ठेले-खोमचे वालों को पुलिस ने भगा दिया। इस पूरे को क्षेत्र को प्रशासन ने अपनी निगरानी में ले लिया है। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि युवक और उसके परिजनों से जानकारी ली जा रही है। वह एक सप्ताह के दौरान जितने लोगों से भी मिला, उन्हें संदिग्धों की श्रेणी में रखते हुए जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed