फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona reduced, now Diwali will be visible in the market

कोरोना हुआ कम, अब दीपावली बाजार में दिखेगा दम

Sat, 30 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona reduced, now Diwali will be visible in the market
जौनपुर। कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने के बाद अब महिला समूह की महिलाएं अपनी आय बढ़ाने में जुट गई है। दीपावली के मद्देनजर कोई दीया व मोमबत्ती तो कोई पूजा व सजावटी सामान बन रहीं है। जिले की पांच महिला समूहों की ओर से यह कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में महिलाओं का समूह गठित कर उनको आत्मनिर्भर बनाने का कार्य चल रहा है। इस दौरान जिले में कुल आठ हजार 22 महिला समूह बनाए गए हैं। इन महिला समूहों में से कोई शौचालय व बिजली बिल वसूलने तो कोई कोटेदार बनकर राशन वितरित करने और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार बांटने का कार्य कर रही हैं। वहीं कई महिला समूह की ओर से अपना स्वयं का रोजगार किया जा रहा है, लेकिन कोरोना के कारण उनका रोजगार ठप हो गया था। अब कोरोना के कम होने के कारण महिला समूहों की ओर से स्वयं का कारोबार कर आय बढ़ाने में जुटी हैं। इस दौरान जय लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह रामनगर की महिलाओं की ओर से मोमबत्ती का दीया बनाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं दुर्गा जी स्वयं सहायता समूह न्यू कालोनी धर्मापुर, क्रिश सक्षम स्वयं सहायता महिला समूह व गंगा मईया स्वयं सहायता समूह जरौठा, एकता स्वयं सहायता समूह जमऊ पट्टी की ओर से अगरबत्ती, धूपबत्ती, दीया, रूई की बाती सहित सजावटी व पूजा के सामग्री बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
- कोरोना के कारण आय नहीं हो पाने से दिक्कत हो रही थी। लेकिन अब कोरोना कम हो गया है। अपनी आय बढ़ाने के लिए दीपावली पर्व के मद्देनजर दिया, रूई की बाती सहित सजावटी सामानों को बनाने का कार्य कर रही हूं। पास के बाजार में बेचने की तैयारी है। इसके लिए बाजार में दुकान किराए पर लेकर सामानों के बेचने का कार्य करूंगी, जिससे अच्छी खासी इनकम हो सके। - राधिका पटेल
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- दीपावली पर अच्छी आय हो सके, इसके लिए पहले से ही दिया, पूजा सामग्री आदि बनाने का कार्य शुरू किया है, जिससे समय से इन सामानों को बेच सकूं। इसमें समूह की महिलाएं पूरा योगदान दे रही हैं। कोरोना महामारी के कारण काफी दिक्कत हुई थी, लेकिन अब इसके सामान्य होने के बाद अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इस बार काफी अच्छा इनकम होने की उम्मीद है। - मंजू

---
वर्जन...
- कोरोना के कारण महिला समूहों को दिक्कत हुई थी, लेकिन अब वे तेजी से स्वयं का रोजगार कर अच्छी कमाई करने में जुट गई है। दीपावली पर्व से संबंधित सामानों को बना कर बाजारों में बेचने की तैयारी कर रही हैं। इस दौरान महिला समूह की महिलाओं की ओर से मोमबत्ती व गाय के गोबर से दिया बनाने, रूई की बाती बनाने, धूपबत्ती, अगरबत्ती सहित सजावटी व पूजा के सामग्री बनाने का कार्य कर रही हैं। - ओपी यादव, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed